इस पोस्ट को अवश्य पढ़ें और साथ अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें ।
❇️भारत में प्रमुख चीनी कंपनियों की सूची❇️
विनिर्माण क्षेत्र में तरक्की के दम पर चीन की अर्थव्यवस्था विश्व में बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है. वर्ष 2019 में चीन की अर्थव्यवस्था का आकार नॉमिनल जीडीपी के आधार पर US$14.14 ट्रिलियन था जो कि दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी जबकि पीपीपी के आधार पर चीन की अर्थव्यवस्था का आकार US$27.30 ट्रिलियन था जो कि अमेरिका से भी ज्यादा है.
भारत में कई चीनी कंपनियां बिज़नेस कर रही हैं और चीन और भारत के बीच सीमा विवाद और व्यापार विवाद हमेशा चर्चा में रहता है. यही कारण है कि भारतीय नागरिक चीनी उत्पादों और कंपनियों का बहिष्कार करने की मांग करते हैं.
लेकिन इस भूमंडलीकरण के दौर में बहुत से लोगों को यह नहीं पता है कि भारत में कौन सी कम्पनियाँ चीन की हैं? इसलिए इस लेख में हमने भारत में बिज़नेस कर रही विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों की सूची प्रकाशित की है.
भारत में चीनी कंपनियों की सूची में आने से पहले हमें भारतीय अर्थव्यवस्था में चीनी निवेश के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्यों को जानना चाहिए.
✍️फिक्की की रिपोर्ट है कि, चीनी निवेशकों ने निम्नलिखित भारतीय क्षेत्रों में निवेश किया है: -
1. ऑटोमोबाइल उद्योग (40%)
2. धातुकर्म उद्योग (17%)
3. पॉवर (7%)
4. निर्माण (5%)
5. सेवाएं (4%)
भारत अपने कुल निर्यात का 8% चीन को भेजता है जबकि चीन अपने कुल निर्यात का केवल 3% भारत को भेजता है.
✍️भारत-चीन द्विपक्षीय व्यापार 2018-19 (India China Bilateral Trade 2018-19)
फरवरी में जारी आधिकारिक भारतीय आंकड़ों के अनुसार, चीन के साथ भारत का व्यापार 2017-18 में 89.71 बिलियन अमेरिकी डॉलर से घटकर 2018-19 में 87.07 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया था.
वर्ष 2018-19 में चीन से भारत का आयात 70.32 बिलियन अमेरिकी डॉलर था जबकि चीन का भारत से आयात 2018-19 में केवल 16.75 अमेरिकी डॉलर था. इस प्रकार चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 2018-19 में 53.57 अमेरिकी डॉलर था जो कि यह बताता है कि भारत के साथ व्यापार करने में चीन का फायदा ज्यादा है.
✍️भारत में शीर्ष चीनी कंपनियों की सूची; (List of Top Chinese Companies in India)
▪️भारत में चीनी मोबाइल कंपनियां भारत में चीनी सॉफ्टवेयर कंपनियां भारत में अन्य क्षेत्र की चीनी कंपनियां
शाओमी (MI) Alibaba Group
i.UC Browser
Haier
ओप्पो Bytedance
i.Tik Tok
ii.Vigo Video
iii.News Republic
Volvo (Own by Geely)
वीवो Tencent Holding
i.Pubg
ii.WeChat
MG (Own by SAIC Motors)
वन प्लस Cheetah Mobile
i.Whatscall
ii.Cheetah Keyboard
iii. CM Browser
iv.Tap Tap Dash
v. Battery Doctor
vi.Clean Master
vii. CM Backup
viii. CM Browser Nippon Paint (India) Pvt. Ltd.
Huawei-Huawei Shanghai Electric India Pvt. Ltd.
Coolpad -ZTE Beijing Automotive
Motorola - WISCO (I) P. Ltd.
LeEco - ZTE KangunTelecon Company (I) P. Ltd.
Lenevo - China Dongfang International
Meizu -Baoshan Iron & Steel Ltd.
Tecno -Shougang International
Honour - Chongqing Lifan Industry Ltd.
जिओनी - China Dongfang International
Gfive - Sany Heavy Industry Ltd.
हेयर - Cheetah Multitrade P. Ltd."
TCL - "YAPP India Automotives Systems Pvt. Ltd."
तो यह थी भारत में सक्रिय कुछ मुख्य चीनी कंपनियों की सूची. इस सूची से भारतीय नागरिकों को भारत में काम कर रही चीनी कंपनियों को जानने में मदद मिलेगी.
लेकिन यहाँ पर यह बात बताना जरूरी है कि भारत सरकार चाहकर भी चीनी कंपनियों को भारत में व्यापार करने से नही रोक सकती है क्योंकि दोनों देश विश्व व्यापार संगठन के सदस्य देश हैं और निर्बाध व्यापार को बढ़ावा देना इस संगठन का प्रमुख उद्येश्य है.
हाँ, भारत सरकार, चीन से आने वाले आयात पर एंटी डंपिंग ड्यूटी जरूर लगा सकती है ताकि उसके उत्पाद भारत में महंगे हो जाएँ लेकिन यही काम चीन भी कर सकता है जिससे भारत की कंपनियों को नुकसान होगा.
Post अच्छी लगी हो तो शेयर जरुर कीजिए।

Comments
Post a Comment